सी.एम.एस. छात्र आई.ए.एस. में चयनित

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के छात्र प्रियम्वद यादव (157वीं रैंक) ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। प्रियम्वद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। उनका कहना है कि सी.एम.एस. के ईश्वरीय वातावरण में समाजसेवा की भावना समाहित है, जिसके कारण मुझे इस परीक्षा में चयनित होने की लालसा हुई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में नया कीर्तिमान जोड़ा है एवं पूरे देश में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

                श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि प्रियम्वद सी.एम.एस. की फिलासफी के अनुसार वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपने कर्म क्षेत्र में सेवा काल के दौरान सारे समाज में फैलायेंगे और सम्पूर्ण विश्व समाज को एकता के सूत्र में पिरोने में अपना योगदान देंगे। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button