समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी रही इंदिरा गांधी- कनिष्क पांडेय

 एसिड पीड़ित युवतियों को शाल और प्रतीकचिन्ह देकर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया युवक कांग्रेस ने, समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी रही भारत-रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी। देश की अखंडता और अनेकता में एकता की शिल्पकार थी इंदिरा जी।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) कार्यालय पर भारत- रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 103 वी जयंती सादगी, श्रद्धा और उनके विचारों पर चलने के संकल्प के साथ नम आँखों से  उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने भारत रत्न , पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संकल्पों पर चलने का आह्वान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से करते हुए उनके बताए गए आदर्शों और मूल्यों पर चलने की बात कही।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय सहित युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित शीरोज कैफे जाकर एसिड विक्टिम्स महिलाओं  को सामूहिक रूप से शाल और प्रतीकचिन्ह देकर उनके साहस को प्रणाम करते हुए उनको सम्मानित करने का काम स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गाँधी की 103 वी जयंती पर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने शीरोज कैफे की पीड़िता को को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत-रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी जी को आधी आबादी- महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा काम करने वाली प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनको अधिकार सम्पन्न बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

इतिहास उन्हें आयरन लेडी और अदम्य साहस की प्रधानमंत्री कहता है इसीलिए हम आज इन एसिड पीड़ित महिलाओं को उनके जयंती पर सम्मानित करने आये है , जिन्होंने एसिड अटैक होने के बाद भी हार नही मानी और अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पुनः जीवन को सुचारू रूप से चलाने का काम किया। इसी लिए भारत- रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर हमने उनको सम्मानित कर उनके साहस को प्रणाम करते है।इस मौके पर अवनीश शुक्ला, सैय्यद इमरान, संदीप पाल, अजीत सिंह, शावेज खान, नृपेंद्र त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह, रविंद्र लोधी सहित तमाम युवा कंाग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button