राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं शिवांगी

काशी, वाराणसी की बेटी शिवांगी सिंह लड़ाकू राफेल विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं,उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।। शिवांगी को राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है। उन्हें देश के सबसे ताकतवर और बाहुबली राफेल विमान उड़ाने की जिम्मेदारी मिली है।बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पढ़ी-लिखीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह महिला पायलटों के दूसरे बैच की हिस्सा हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब काशी की बिटिया शिवांगी सिंह ने इतिहास रचा हो। वर्ष 2017 में भी उन्होंने इतिहास रचा था जब वह इंडियन एयरफ़ोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में शामिल हुई थीं।

काशी की बेटी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने न सिर्फ अपने घर और जिला, बल्कि देश का मान बढ़ाया है। शिवांगी सिंह देश के सबसे ताकतवर फाइटर प्लेन राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में इकलौती और पहली महिला पायलट के तौर पर शामिल हुई हैं।फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह पहले राजस्थान के फॉरवर्ड फाइटर बेस पर तैनात थीं, जहां उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ उड़ान भरी थी।

महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच के हिस्से के रूप में शिवांगी सिंह को वर्ष 2017 में भारतीय वायु सेना में कमीशन मिला था। वाराणसी जिले की मूल निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह फ‍िलहाल प्रशिक्षण के दौर में हैं। जल्द ही शिवांगी अंबाला में मौजूद भारतीय वायु सेना की 17 स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में शामिल हो जाएगी। भारतीय वायु सेना में वर्ष 2017 में शामिल होने के बाद से ही शिवांगी सिंह मिग -21 बाइसन जैसा विमान उड़ा रही हैं। वह अंबाला में भारत के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलटों में से एक विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के साथ भी रह चुकी हैं।

शिवांगी के पिता ने बताया कि उसका सपना था कि वह विमान उड़ाएं। शिवांगी के पिता कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि हम लोगों को गर्व है कि हमारी बेटी बनारस के साथ ही देश का नाम रोशन करेगी। शिवांगी ने 2013 से 2016 तक बीएचयू के एनसीसी का प्रशिक्षण लिया था और सनबीम भगवानपुर से बीएससी किया था।

शिवांगी की मां सीमा सिंह गृहिणी हैं और भाई मयंक बनारस में 12 वीं का छात्र है। पिता ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। सामान्य परिवार में रहने के बाद भी बेटी के सपने देश की उंचाईयों पर जाने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने कहा कि – “बेटी राफेल उड़ाएगी इससे बड़ी खुशी पिता के लिए क्या हो सकती है।” शिवांगी के पिता ने कहा बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें नाज है, इतना ही नहीं शिवांगी देश की अन्य बेटियों के लिए भी नजीर हैं जो अपने हौसले को पंख लगाना चाहती है। शिवांगी के पिता ने कहा- हम सभी के लिए ये गर्व की बात है। शिवांगी ने कड़ी मेहनत की है। हमने हमेशा उसे सपॉर्ट किया। आज हम सब बहुत खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button