मेडिकल टेस्टिंग को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी व सतर्कता बरती जाए।जनपद लखनऊ में विशेष ध्यान देते हुए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।सर्विलांस तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखा जाए।लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए। 

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव तथा उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी व सतर्कता बरती जाए।

आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ में विशेष ध्यान देते हुए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

सर्विलांस तथा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखा जाए। उन्होंने मेडिकल टेस्टिंग को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए। इस कार्य में विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड-19 के बचाव व उपचार के सम्बन्ध में प्रदेश में आइवरमेक्टिन औषधि के उपयोग की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। ज्ञातव्य है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यू0पी0 माॅडल की डब्ल्यू0एच0ओ0 (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा भी सराहना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button