मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 101 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 06 ब्लाकों में 101 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न।

प्रतापगढ़ – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज कार्यक्रम स्थल विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में 18, सण्ड़वा चन्द्रिका में 20, कालाकांकर में 23ए लालगंज में 18ए पट्टी में 11 और गौरा में 11 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस प्रकार आज जनपद के 06 ब्लाकों में कुल 101 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, लालगंज में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पट्टी में ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट आगन्तुकों ने सम्बन्धित विकास खण्डों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर.वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

इस दौरान सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायकए मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रयासों को भाजपा के विधायक लगातार फेल करने में सक्रिय बने हुए हैं। मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत प्रतापगढ़ जनपद में विधायक के सानिध्य में हुई शादियों में कोई भी व्यक्ति मास्क लगाए नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को जब उनकी ही पार्टी के विधायक नहीं मान रहे हैं तो बाकी समाज से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं। यह एक बानगी मात्र है जो प्रतापगढ़ जनपद में देखने को मिल रही है, ऐसा हाल लगभग प्रत्येक जनपदों का है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री ;कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तनद्ध हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button