मिशन-2022 के लिए भाजपा ने कसी कमर

भाजपा ने मिशन-2022 के लिए कसी कमर, जिले के 2118 बूथों को सत्यापित कर बनाया व्हाट्सअप ग्रुप, विधानसभा स्तर पर सेक्टर संयोजक एवं प्रभारियों की वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला होगी आयोजित।

सुलतानपुर, भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक कामकाजी वर्चुअल जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।भारतीय जनता पार्टी ने मिशन -2022 की तैयारी शुरू करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक फुलप्रूफ बनाने की कवायद पूरी करली है।जिले के सभी 2118 बूथो को पारदर्शी ढंग से सत्यापित कर सभी बूथों पर व्हाट्सअप ग्रुप की संरचना पूर्ण कर ली गयी है।सभी 26 संगठनात्मक मण्डलों में पांच-पांच आईटीसेल कार्यकर्त्ताओं की टीम भी सक्रिय कर दी गयी है।

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने वर्चुअल जिला बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम योगी के नेतृत्व में देश एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिससे भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है. कार्यकर्त्ता भाजपा की धरोहर है।कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कार्यकर्त्ता सरकार के कार्यों व उपलब्धियों को जन जन के बीच पहुँचाए और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदो को दिलाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यो सहित आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिशन – 2022 की तैयारी को लेकर कार्यकर्त्ताओं को पूरी जिम्मेदारी व ताकत के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से लेकर सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में जिले के पांच विधानसभाओं में सेक्टर प्रभारी व संयोजकों की विधानसभा स्तर पर वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने 2118 बूथो के सत्यापन कार्य की भी विस्तार से जानकारी ली।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुरक्षित रहने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संगठनात्मक कार्यो को करने की हिदायत दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 आर0 ए0 वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि को संगठनात्मक कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। श्री वर्मा ने बताया कि मिशन-2022 को दृष्टिगत जिले के सभी 2118 बूथों पर सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी 2118 बूथों पर व्हाट्सअप ग्रुप भी बना लिए गये है।सभी 26 मण्डलों में पांच-पांच आईटीसेल के कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय कर दी गयी है। श्री वर्मा ने बताया कि आगामी गन्ना समिति व चीनी मिल समिति के चुनाव की तैयारी भी पूरी कर ली गयी है। आज बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्चुअल बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे , पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. सीताशरण त्रिपाठी ,महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, अनुसूचित आयोग सदस्य सुभाष चन्द्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतबख्श सिंह, भावना सिंह, शिवाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, रामभवन मिश्रा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी , सुशील त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार, आनन्द प्रकाश द्विवेदी ,आलोक कुमार आर्या, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, प्रीति प्रकाश,अनीता पांडे, सुनील वर्मा, संदीप सिंह, आशीष सिंह,पूजा कसौधन,संजय सोमवंशी, विवेक सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, श्याम बहादुर पांडे, शशिकान्त पांडे, राम नारायण उपाध्याय, दिनेश चौरसिया, अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारीगण उपस्थित रहे। आईटीसेल के जिला प्रभारी मनोज कुमार मौर्य एवं कृष्ण कुमार सिंह ने वर्चुअल बैठक को होस्ट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button