भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के10 छात्रों को 40 लाख रूपये की स्कालरशिप

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 10 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 40 लाख रूपये की स्कालरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कालरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में अभिषेक गौतम, अद्भुद दिवाकर, अविचल आनन्द झा, हर्ष सिंह, कनिष्क तिवारी, मणि द्विवेदी, प्रखर सेठ, प्रतीक सिंह पटेल, श्रेयांश गुप्ता एवं श्रेयसी भारतीय शामिल हैं। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कालरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्कालरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button