भाजपा में बूथ अध्यक्ष मेहनत के बल पर राष्ट्र अध्यक्ष बन सकता है-केशव प्रसाद मौर्य

– हिमांशु दुबे

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभावार सम्मेलन आज सभी 403 विधानसभाओं में पूर्ण हुए। संवाद व सम्पर्क के क्रम में विधानसभा सम्मेलनों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के अद्म्य राजनैतिक साहस से लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों तथा गांव गरीब की खुशहाली की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर डिजिटल संवाद किया गया। पार्टी ने विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा जिला पंचायत व ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद का क्रम अनवरत रहा। सम्मेलनों के माध्यम से संवाद के तहत जहां कोरोना संक्रमण काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो की चर्चा की गई। वहीं आगामी चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक कार्यक्रम व जनभागीदारी से आत्मनिर्भर भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने का संकल्प भी जन गण के मन तक पहंुचाया गया। विगत 11 जुलाई से आज 20 जुलाई तक चलने वाले सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं। आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुलतानपुर सदर, केन्द्रमंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कानपुर देहात, संतोष गंगवार अम्बेडकरनगर के टाण्डा विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने बुलन्दशहर विधानसभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुल्तानपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इन्हीं के बल पर हम सरकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा  व सेवा भावना के साथ समाज सेवा करें इसका पुण्य फल उन्हें जरूर मिलेगा। भाजपा में कोई भी बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्र अध्यक्ष बन सकता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहे बूथ समितियों के सत्यापन कार्य व संगठन को मजबूत करने के कार्य में सभी कार्यकर्ता प्राण-पण से मेहनत करें, क्योंकि संगठन के माध्यम से हमारा लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, लोगों की सेवा करना है और जब हम लोगों की सेवा करेंगे, तो सरकार तो बनेगी ही। सेवा करना संगठन का काम है। आत्मनिर्भर भारत की सफलता का दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत के अनेको रास्ते खुले हैं। ’रक्षा बन्धन, और दीवाली जैसे त्योहार स्वदेशी उत्पादो से होंगे। प्रजापति समाज को माटी कला बोर्ड बनाकर आगे बढाया जा रहा है। इसबार दीवाली मे स्वदेशी  दीपक जलेगे’। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राम मंदिर तो बनेगा ही राष्ट्र मंदिर के निर्माण में भी हम सब लोग आगे रहे’।
उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण पूरी दुनिया करती है ,कोरोना संकट को लेकर  प्रधानमंत्री जी द्वारा उठाए गए कदमों की पूरी दुनिया में तारीफ हुयी है। उन्होने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायें। श्री मौर्य ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलम्बन व आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने के मोदी जी के नारे को बुलन्द करते हुये कार्यकर्ता देश को नई उचांइयों पर ले जाने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अलगाववादी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सीमा पर जाकर न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि देश के गौरव को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामरिक व कुटनीतिक मोर्चे पर देश सफल रहा है। चीन चारो ओर से घिर गया है। कहा हम शान्ति चाहते हैं लेकिन कायर नही हैं। ईंट का जवाब पत्थर से देगे। ’उन्होंने कहा कि स्वदेशी बनाने और अपनाने की ओर हम बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं’ ’पीपीई किट,मास्क सेनेटाइजर आदि करोना संकटकाल में देश ने बहुतायत मात्रा में बनाकर यह साबित कर दिया है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं’ दुनिया को साथ लेकर चलने व दुनिया का साथ देने की क्षमता भारत के अंदर है’।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय के लिए कार्य करता है, नर सेवा को नारायण की सेवा मानकर जनसेवा के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय का लक्ष्य हमें दिया जिसका मतलब है कि देश के प्रत्येक वंचित व्यक्ति तक संसाधन व सुविधाओं को पहुंचाया जाय। यही लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब, मजदूर, किसान तक जब सड़क, पीने का पानी, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधाएं पहुंचती हैं तब गांव की सड़क से विकास की रेखा गति पकड़ती है।
श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना संकट काल के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। यह अभियान आने वाले समय में भारत को विश्वशक्ति बनाने वाला है। देश के 130 करोड़ लोगों की आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन से देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर मोदी जी ने राष्ट्र समृद्धि की परिकल्पना को साकार रूप देने का मंत्र हम सभी को दिया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश सबसे महत्पूर्ण कड़ी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश का हर जिला अपने उत्पाद व उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। आत्मनिर्भर अभियान इन उद्योगांे को गति देगा जिससे लोगों को अपने जिले में ही रोजगार मिलेगा, जिससे पलायन बंद होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनौतियां स्वीकार करते हुए सतत् संवाद व सम्पर्क को गति दी तथा सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन के मन तक पहुंचने का काम किया। कोरोना महामारी के दौरान जहां अन्य राजनैतिक दल ट्विटर तक सीमित हैं, वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन मानकर अपनी परवाह किए बिना गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता की। श्री बंसल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जुड़ते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि हम राजनीति में सेवा के लिए आए हैं। उसी के अनुरूप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 4 करोड़ भोजन पैकेट, 43 लाख से अधिक राशन किट, एक करोड़ से अधिक मास्क व सैनिटाइजर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। पीएम केयर्स फंड में लाखों कार्यकर्ताओं ने करोड़ों रुपए दान किए।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा की वर्तमान में चल रहे विधानसभावार सम्मेलन आज 20 जुलाई को सभी 403 विधानसभाओं में संवाद की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही आज से बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। वहीं सेवा कार्यों की डिजिटल बुक मंडल व जिला स्तर पर 31 जुलाई तक पूर्ण करने का कार्य भी इसी दौरान किया जाना है।
विधानसभा सम्मेलनों के क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने  गौतम बुद्ध नगर के जेवर, डॉ महेंद्र सिंह बागपत के छपरौली, नंद गोपाल गुप्ता नंदी झांसी के मऊरानीपुर, आनंद स्वरूप शुक्ला बदायूं के शेखूपुर, कपिल देव अग्रवाल लखीमपुर के निघासन, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय बहराइच के नानपारा, चैधरी उदयभान सिंह हमीरपुर के राठ, बृजेश पाठक मुरादाबाद के कांठ, सतीश द्विवेदी गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सम्मेलनों में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ वर्चुअल संवाद किया।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई के शाहाबाद, कांता कर्दम आगरा दक्षिण, डॉ राकेश त्रिवेदी फतेहपुर के जहानाबाद, पुरुषोत्तम खंडेलवाल रायबरेली के हरचंदपुर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बलिया के बेल्थरा रोड, गोविंद नारायण शुक्ला सिद्धार्थ नगर के बांसी, सलिल बिश्नोई अलीगढ़ के अतरौली, प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी लखनऊ उत्तर, संतोष सिंह मिर्जापुर नगर, प्रकाश पाल आगरा के खैरागढ़, वाई.पी. सिंह कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जुड़ें। जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई हापुड़ के धौलाना, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी आंवला, डॉ. महेश शर्मा बागपत के छपरौली, एस.पी. सिंह बघेल गाजीपुर के जखनिया, जगदंबिका पाल सोनभद्र के ओबरा, नीरज शेखर बाराबंकी के रामनगर, राजकुमार चाहर सहारनपुर नगर, राजेश वर्मा मऊ सदर, सुब्रत पाठक जालौन के माधौगढ़ विधानसभा सम्मेलनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संवाद किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी सीतापुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह महाराजगंज, अश्वनी त्यागी मुजफ्फरनगर के खतौली, महेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़ के रामपुर खास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह कानपुर के महाराजपुर, रत्नाकर जी संतकबीर नगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

         

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button