भाजपा की नीतियों पर जनता की मोहर-स्वतंत्र देव

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता कोे एक बार फिर अन्त्योदय की नीति को समर्थन देने के लिए हृदय से आभार। उन्होंने कहा कि जनता का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है जिससे चुनाव दर चुनाव भाजपा और भी मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अगुवाई में 2014 के आम चुनाव से लोककल्याण के संकल्प के साथ भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ता जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद जातिवाद व भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास व सुशासन का राज्य स्थापित किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा लगातार विजय की प्राप्ति कर रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मोहर है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व संगठन अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय पथ के साथ अन्त्योदय लक्ष्य को लेकर जन-जन की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्ति का संकल्प लेकर योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कठोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर जीरों टालरेंस की नीति तथा गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए अनवरत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति में सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। कोरोना की महामारी के समय भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन को अपना मंत्र मानकर आमजन की सहायता के लिए कार्य किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कानून का राज स्थापित करके गुण्डागर्दी और अपराधी प्रवृत्तियों पर योगी सरकार ने कुठाराघात किया है। यही कारण है कि धनबल व बाहुबल से इतर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में विजयी हो रहे है। यह आदर्श लोकतंत्र की परिकल्पना का साकार रूप है। उन्होनंे भाजपा को जीत दिलाने के लिए जनता और जनता से चुने गये प्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button