प्रियंका के नाम एक और उपलब्धि

मुंबई, यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफ‍िनिश्ड है. इसपर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया.

ग्लोबल आईकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पहली किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ रिलीज की थी, जिसने चंद घंटों में ही बेस्ट सेलर बुक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. प्रिंयका चोपड़ा की ‘अनफिनिश्ड’ यूनाइटेड स्टेट्स की नंबर वन बेस्ट सेलर बुक बन गई है. जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ शेयर किया है.

‘अनफिनिश्ड’ के नाम ये रिकॉर्ड घोषित होते ही प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है- ’12 घंटे से भी कम समय में अमेरिका में नंबर वन पर ले जाने के लिए आप सभी का धन्यवाद. मुझे आशा है कि आप सभी को बुक पसंद आएगी.’ प्रियंका चोपड़ाके इस ट्वीट पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

कई फैन उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं.‘अनफिनिश्ड को लेकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अभी तक कई वीडियोज और पोस्ट शेयर कर चुकी हैं, जिसके जरिए उन्होंने ना सिर्फ अपने फैंस को इस बुक से रुबरू कराया बल्कि बुक को मिल रहे प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया. प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ‘द स्काई इज़ पिंक’ में नजर आई थीं. जिसमें उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित शराफ दिखाई दिये थे.

ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ को रिलीज किया है. जहां फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मुकम्मल पहचान बनाई वहीं लेखन जगत में भी वे पीछे नहीं रहीं. उनकी किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है. एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ साझा किया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button