पुलिसकर्मी के हौसले बुलन्द हाथरस जा रही प्रियंका गांधी का खींचा कुर्ता

राहुल और प्रियंका गांधी ने शनिवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। लेकिन, इससे पहले नोएडा में कांग्रेसी और पुलिस कुछ देर के लिए आमने-सामने आ गए। DND पर कांग्रेस के काफिले को रोकने के लिए पुलिस की एक बहुत बड़ी टीम को तैनात किया गया था।

 हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी ने उनका कुर्ता पकड़ लिया। पुरुष पुलिसकर्मी के इस व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस में जोरदार गुस्सा दिखाई दे रहा है। इस मामले को दुर्व्यवहार की संज्ञा दी गई है, जिसके चलते मामला तूल पकड़ लिया है। इस पर प्रदेश कांग्रेस की महिला सांसदों ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सांसद छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम और ज्योत्सना महंत ने पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला करते हुए एक ट्वीट किया। दरअसल ट्वीट में हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तस्वीर थी जिसमें पुरुष पुलिस द्वारा उन्हें उनका कुर्ता पकड़ कर रोका जा रहा है। फोटो के साथ राउत ने लिखा- क्या योगीजी के राज में  महिला पुलिस नहीं है….? बता दें कि लड़की 14 सितंबर को चार पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई थी और दो सप्ताह के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। 

यात्रा के बाद दोनों कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों के साथ खड़ी है। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को सांत्वना दी और कहा कि वे परिवार के साथ अन्याय के विरोध में खड़ी होंगी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि परिवार आखिरी बार भी अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार को दुःखी परिवार की रक्षा करनी चाहिए। मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।धारा 144 और महामारी कानून के उल्लंघन के आधार पर गुरुवार को यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने सहित नाटकीय घटनाओं की एक श्रृंखला के बाद शाम 6.45 बजे हाथरस पहुंचने के बाद राहुल एक घंटे से अधिक समय तक परिवार के साथ रहे। हाई-वोल्टेज ड्रामा में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी रोक दिया गया था।

ऐसे में प्रियंका गांधी ने खुद आगे आते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की पिटाई से बचाया। इस दौरान प्रियंका को महिला पुलिसकर्मी को रोकना चाहिए था, लेकिन उन्हें मेल पुलिसकर्मियों ने रोका।प्रियंका भीड़ के बीच पहुंचीं और पुलिस पिटाई में घायल कार्यकर्ताओं की मदद की। इस दौरान यूपी पुलिस प्रियंका गांधी के साथ भी बदतमीजी करने से पीछे नहीं हटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button