पत्रकारो की हत्या व उत्पीड़न से आक्रोशित उपजा पत्रकारों ने राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा

अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर प्रदेश में पत्रकारों की हो रही हत्या और उत्पीड़न से आक्रोशित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों ने राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपा है।बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या की रुदौली इकाई के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट के नेतृत्व में उपजा के पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों की हो रही हत्या और उत्पीड़न से आक्रोशित होकर राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी रुदौली को सौंपा है।मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि बलिया जिले में पत्रकार रतन सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की लगातार हो रही हत्याओं और उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है और लगातार पत्रकारों की हो रही हत्या व उत्पीड़न पर सरकार और प्रशासन खामोश है।इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में पुलिस तंत्र पूरी तरह से विफल हो चुका है।खराब कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली के कारण ही पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे है।उपजा के पत्रकारों ने मांगपत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि पत्रकार स्वर्गीय रतन सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए,पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए समिति का गठन कर उच्च स्तरीय जांच कराके लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जावे व दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाये,पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू किया जाए।इस मौके पर जगदम्बा श्रीवास्तव,डॉ0 मो0 शब्बीर,नितेश सिंह,डॉ0 मुस्लिम,विकास वीर यादव,सन्तराम यादव,शिवशंकर वर्मा,आलम शेख,अम्बरेश यादव,प्रमोद शर्मा,अमरेश यादव,अलीम कशिश,क़ाज़ी इबाद शकेब,रियाज़ अन्सारी,सतीश यादव,दीपक बंसल,अहमद जिलानी,ताहिर रिज़वी,आलोक कुमार,कार्तिक मौर्या आदि मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है उचित माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button