डॉ0 पति का खुला ‘राज’ पत्नी ने बुला ली पुलिस

आगरा, महिला थाना में एक युवती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि होटल में हनीमून पर पति ने खुद को समलैंगिक बताया और कहा कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इतना ही नहीं उसने युवती की जान लेने की कोशिश की। ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। 

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी युवक से हुई थी। पति चिकित्सक है। युवती के अनुसार शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे भी ससुराली खुश नहीं थे। शादी के बाद इसको लेकर ताने मारते थे। दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली हनीमून पर ले गया। यहां एक रिसॉर्ट में ठहराया। 


युवती के आरोप…..

युवती का आरोप है कि पति ने होटल में उसके साथ मारपीट की। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की। वह बच गई। होटल में आने पर भी धमकियां दीं। इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर मारपीट की।

मोबाइल तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस आ गई। पुलिस ने पति से भी बात की। उस वक्त मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों हनीमून से वापस आ गए।

 ससुराल आने के बाद युवती मायके चली गई। अगस्त 2019 में ससुरालियों ने घर आकर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। मगर, समझौता नहीं हुआ। 

पीड़ित युवती ने 11 सितंबर को महिला थाना में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button