जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र सिटी टॉपर,बालिकाओं में सेकेण्ड टॉपर भी सी.एम.एस. छात्रा

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सिटी टॉपर का खिताब अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जहाँ एक ओर, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र श्रेयांस सिंह ने 424वीं आॅल इण्डिया रैंक के साथ लखनऊ में टॉप किया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा नन्दिनी दारूक ने आॅल इण्डिया 1990वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ में बालिकाओं में दूसरा स्थान अर्जित किया है। जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में चयनित होने के उपरान्त ये छात्र देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश लेकर सुनहरे भविष्य की नींव रखेंगे।

            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के होनहार छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डा. गाँधी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इन छात्रों ने अपने मेधात्व से  न सिर्फ सी.एम.एस. का अपितु लखनऊ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार साल-दर-साल आई.ए.एस., पी.सी.एस., इंजीनियरिंग, डाक्टर आदि उच्च पदों पर चयनित होकर समाज की सराहनीय सेवा कर रहे हैं। इस सफलता का श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को जाता है, जिनकी लगन व परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. शैक्षिक क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. के सिटी टाॅपर एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेयांस सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि मुझे मेरे शिक्षकों से सदैव प्रोत्साहन व मार्गदर्शन मिला। हालांकि कोरोना महामारी के कारण तैयारी पर कुछ प्रभाव पड़ा परन्तु अपने शिक्षकों के प्रोत्साहन की बदौलत मैने कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का निश्चय किया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा नन्दिनी दारूक देश के शीर्ष पाँच इंजीनियरिंग संस्थानों में से किसी एक में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की उच्चशिक्षा प्राप्त करना चाहती है। नन्दिनी ने इसी वर्ष 97.75 प्रतिशत अंको के साथ आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button