जमीनी विवाद में तीन का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर – मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अन्तर्गत दो अलग अलग गांवों में जमीनी विवाद में पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।सैदपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नैया मऊ में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विजय पुत्र राम अभिलाख व रामसूरत पुत्र राम मिलन झगड़ा कर रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को थाने लाकर शान्ति भंग की आशंका में दोनो का चालान कर दिया।चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के लोहटी सरैया गांव में भूमि विवाद को लेकर हरखू व सादिक आपस में लड़ रहे थे।इस मामले में हरखू को पकड़कर उनका भी शांति भंग की धारा में चालान किया गया।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि शांति भंग की धारा में तीन लोगों का चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button