चिकित्सा शिविर में 200 मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज

अब्दुल जब्बार

भेलसर/अयोध्या – मवई ब्लाक के नेवरा गॉंव में अज़हर हुसैन मेमोरियल सोसायटी की ओर से गुरुवार को अज़हर मंजिल पर निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया।कैम्प में सेवानिवृत्त यूनानी चिकित्सक भूतपूर्व मेडिकल अधिकारी डॉ0 ए0 एच0 उस्मानी ने 200 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया।सोसायटी के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 अनवर हुसैन खा ने बताया कि सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ0 उस्मानी नाड़ी देखकर रोग का पता लगा लेते है।इस मौके पर मरीजों का निशुल्क खून जांच,शुगर और पेशाब जांच भी कराई गई।इसके अलावा 200 मरीजों को निशुल्क दवा वितरण भी हुआ।इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 अनवर हुसैन खा,पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,ओमप्रकाश शुक्ल,डॉ0 कलीम,देवी विशाल यादव,एहतिशाम हुसैन खा,मो0 शारिक आदि समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button