कोविड प्रोटोकाल के साथ 31 जनवरी को पल्स पोलियो टीकाकरण

अयोध्या – कोविड प्रोटोकाल व गाइड लाइन के साथ 31 जनवरी को पल्स पोलियो टीकाकरण कराया जायेगा। पल्स पोलियो टीकाकरण की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अब तक की तैयारी पर असंतोष व्यक्त करते हुये निर्देश दिये कि पल्स पोलियो टीकाकरण का माइक्रो प्लान सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी आज रात तक प्रत्येक दशा में डा0आर0के0 देव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि मोबिलाइजर व वैक्सीनेटर सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित सभी की बैठक 30 जनवरी को करके उन्हें स्पष्ट रूप से बता दें कि उन्हें क्या करना है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी कर दें आपके पास केवल एक ही दिन है इसी में इस कार्य को प्रत्येक दशा में करना सुनिश्चित करें अन्यथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नही हो पायेगी।

उन्होंने बताया कि इस बार 0 से 5 वर्ष के अनुमानित बच्चें अर्बन सहित 3 लाख 26 हजार 811 है। जिन्हें शत प्रतिशत पोलियो की खुराक से अच्छादित किया जाना है। जनवरी 2020 में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 101.7 थी। जनवरी 2020 के चरण के पश्चात नवजात शिशु, छूटे हुये शिशु जो कि पूर्व में बाहर चले गये थे को पोलियो की खुराक से अच्छादित कर न्यू बाॅर्न टैªकिंग प्रपत्र पर वैक्सीनेटर/स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा प्रतिदिन प्रपत्र पर अंकन किया जाना अनिवार्य है। दिनांक 4 व 5 फरवरी 2021 को जनपद में कोविड टीकाकरण होने के कारण उक्त दिवसों में सम्पादित होने वाला पल्स पोलियो हाउस टू हाउस एक्टीविटी अब 6 व 7 फरवरी 2021 को सम्पन्न होगी तथा बी टीम एक्टीविटी दिनांक 9 फरवरी 2021 को सम्पादित की जायेगी। सभी आरोग्य मेले में पोलियो बूथ का होना अनिवार्य है।

जनपद में 1271 बूथ बनाये गये है जिसमें से 114 अर्बन में है। घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण टीम की संख्या 836 है जिसमें से 110 टीमें अर्बन में लगायी गयी है। ट्रांजिट टीम 57 एवं मोबाइल टीम 35 है। वैक्सीन बी0ओ0पी0वी0 24 हजार वायल प्राप्त हुआ है। बी टीम के लिए अतिरिक्त मांग की जायेगी। बैठक में कोविड वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ के विरूद्व आखिरी युद्व तथा चिकित्सा के चल रहे निर्माण कार्यो आदि पर भी समीक्षा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.घनश्याम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरके देव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय सहित चिकित्सा अधीक्षक, प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button