कोरोना वायरस की रफ्तार अब भारत में हुई तेज

भारत में अब कोरोना वायरस की रफ्तार अब बहुत तेज हो गई है। हर दिन पचास हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। शनिवार को देश में कोरोना वायरस के मामलों ने शुक्रवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंट में कोरोना वायरस के 57 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इस तरह से देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,117 पॉजिटिव केस मिले हैं, वहीं 764 लोगों की मौतें हुई हैं। आज के आंकड़ों को मिलाकर देशभर में कोरोना वायरस के कुल 16,95,988 मरीज हो गए हैं। हालांकि, कोरोना के इन कुल आंकड़ों में 5,65,103 एक्टिव मरीज हैं और 10,94,374 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या देश में 36,511 हो गई है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बना रहा है। सूबे में बढ़ते संक्रमण से सरकार के साथ जनता भी परेशान है, जारी आंकड़ा और भी भयभीत करने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button