आवंटित योजनाओं का निरीक्षण प्रत्येक माह करें- जिलाधिकारी

50 लाख के ऊपर की 64 परियोजनाओं की तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने 4 सदस्यीय जांच समिति गठित की,समिति नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण हेतु होगी जिम्मेदार।

प्रतापगढ़ – जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपद में निर्माणाधीनध्निर्मित रूपये 50 लाख से अधिक लागत की 64 परियोजनाओं-कार्यो की प्रगति की समीक्षा एवं गुणवत्ता के नियमित अनुश्रवण हेतु 04 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। उन्होने 04 सदस्यीय जांच समिति में प्रशासकीय विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभागध्आरईडी के अभियन्ता एवं एक जनपद स्तरीय अधिकारी को समिति में रखा गया है।

उन्होने जांच समिति को निर्देशित किया है कि प्रत्येक माह आवंटित योजनाओं का निरीक्षण करेगें एवं गुणवत्ता तथा कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट प्रत्येक माह जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करायेगें। निरीक्षण में परियोजनाओं की गुणवत्ताए माइल स्टोन्स एवं उनकी पूर्ति हेतु समय सारिणी के अनुसार कार्य के प्रगति की समीक्षा अवश्य की जाये तथा कार्य में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारीध्कार्मिकों का उत्तरदायित्व निर्धारण के सम्बन्ध में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत की जाये। यदि किसी परियोजना को ससमय पूर्ण कराने हेतु धनराशि की आवश्यकता है तो गठित समिति द्वारा निरीक्षण आख्या में स्पष्ट उल्लेख किया जाये। समिति के समयबद्ध निरीक्षणध्सत्यापन कार्यध्परियोजना से सम्बन्धित विभागध्कार्यदायी संस्था पूर्णरूप से उत्तरदायी होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button