आप इधर उधर की बात न करें बताएं लूट बंद कब होगी-प्रियंका गांधी

डॉ0 हिलाल अहमद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सरकार से मंहगाई को लेकर एक सीधा सवाल पूछा और कहा कि आप इधर उधर की बात न करें, ये बताएं कि ये लूट बंद कब होगी प्रियंका जी ने कहा कि ‘चाहे रसोई की बजट हो या खेत की लागत या ढुलाई का खर्च, इन सबके बढ़ जाने से समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रियंका ने कहा कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती तब कांग्रेस पार्टी सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।


जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से प्रदेश में लगातार आवश्यक वस्तुओ के दाम बढ़ते चले जा रहे है, मगर प्रदेश की भाजपा सरकार के कान पर जूं भी नहीं रेंग रही है। पिछले छह माह के अंदर डीजल के दाम डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गये है तथा रसोई गैस के दामों में भी 100 रूपये से अधिक की वृ़द्व हुई है, खाद्य तेलों के दाम दोगुने से ज्यादा हो गये है। फल, सब्जी, दाल, इन सभी वस्तुओं के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। जिसके कारण आम आदमी का दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिल रहा है।

लगातार बढ़ती हुई मंहगाई व बेरोजगारी के कारण उत्तर प्रदेश, देश के भूख सूचकांक में नीचे से तीसरे नम्बर पर है तथा प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले की संख्या भी बढ़ती चली जा रही है। जिसकी ओर नीति आयोग (एस.डी.जी) ने भी अपनी वार्षिक रिर्पोट 2020-21 में बताया है। आज उत्तर प्रदेश गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में देश के समस्त राज्यों से आगे है।  
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मंहगाई का मुद्दा लगातार उठाती रहेगी और संघर्ष के द्वारा जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button