अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दबोचा

स्विफ्ट डिजायर कार सहित 638 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक को दबोचा।

अयोध्या/मवई। पटरंगा थाना क्षेत्र की हाइवे चौकी पुलिस द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाकरपुर गांव के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक तस्करी कर दादर नगर हवेली से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की सूचना मुखबिर द्वारा पटरंगा पुलिस को दी गई।

जिस पर पटरंगा थानाध्यक्ष राम किसन राना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर हाइवे चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव,उपनिरीक्षक हरिवंश यादव कांस्टेबल रामकिशुन यादव आशीष यादव संदीप पाल सुशील कुमार पाल ने घेराबंदी कर बाकरपुर पेट्रोल पम्म के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएन 09 एम 9089 से अभियुक्त विक्रम कुमार सिंह पुत्र वीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी कमरथू थाना गायघाट जनपद मुजफ्फरपुर प्रान्त विहार के पास से अग्रेजी शराब ओल्डमन्क 107 शीशी, मैक डावल्स 33 शीशी,रायल स्टैग 33 शीशी इम्पीरियल ब्लू 475 शीशी कुल 638 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया है।


अभियुक्त के पास से चार एटीएम विभिन्न बैंक व एक कूटरचित पहचान पत्र रेजीमेन्ट कोर शाखा नेवी बरामद हुआ है।पटरंगा थाना प्रभारी राम किसन राना ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अवैध शराब तस्करी कर दादर नगर हवेली से बिहार ले जा रही थी जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बताया कि बरामद की गई अवैध शराब को जब्त कर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व कॉपीराइट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button