अयोध्या में बाढ़ से 12 ग्राम प्रभावित

अयोध्या, जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ल ने बताया कि जनपद में आई बाढ़ से 12 ग्राम प्रभावित हुए है जिसमें तहसील सदर में बाढ़ से प्रभावित ग्रामो में काजीपुर विस्वा मांझा, पुनवासी का पुरवा, मजरे काजीपुर विस्वा में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 350, ग्राम रामपुर पुआरी मांझा में प्रभावित परिवारो की संख्या 321, मांझा मूढ़ाडीहा फैजाबाद, मांझा मढ़ाडीहा बस्ती, मांझा सलेमपुर, मांझा पिपरी संग्राम, मांझा पूरे चेतन में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 224 तथा मड़ना में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 132 है। उक्त बाढ़ प्रभावित गाॅव में उप जिलाधिकारी/तहसील सदर द्वारा राशन किट का वितरण किया गया।

सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ता जा रहा है, क्योंकि सरयू नदी अब अपने उफान पर है। वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर 92.120 हैं जो कि 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी 24 घंटे तक सरयू का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ता ही रहेगा, सरयू नदी खतरे के निशान पर बह रही है, जिसके कारण कटान का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर जल आयोग द्वारा जिला प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अलर्ट किया है कि किसी भी समय जल स्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।

तहसील सोहावल में बाढ़ प्रभावित ग्राम मांझाकला में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 181 जिनको दो बार राशन समाग्री का वितरण किया गया तथा तहसील रूदौली में बाढ़ प्रभावित ग्रामो में सरायनासिर, मजेहना मजरे सरायनासिर में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 103, अब्बूपुर मजरे में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 58, कैथी, सल्लाहपुर मजरे कैथी में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 213, कैथी मांझा में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 87, सलेमपुर मजरे उधरौरा में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 52, पूरे मंहगू मजरे सण्डरी में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 158, पूरे मंहगू मजरे पसैया में बाढ़ प्रभावित परिवारो की संख्या 61 है उक्त बाढ़ प्रभावित गाॅवो में दो बार राशन किट का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे लोगो का स्वाथ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कराया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओ का टीकाकरण एवं उपचारित कराया गया, पशुओ के चारे के लिए रूदौली तहसील के गाॅवो में 276 कुन्टल एवं तहसील सोहावल के मांझाकला में 122.75 कुन्टल भूसा का वितरण कराया गया।

तहसील रूदौली में 13 सौ लीटर मिट्टी का तेल व तहसील सोहावल के मांझाकला में 276 लीटर मिट्टी का तेल वितरण किया गया है, तहसील रूदौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में 09 नाव, तहसील सोहावल मांझाकला में 09 नाव एवं तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित गाॅव में 17 नाव जनपद में कुल 35 नावो का संचालन आवागमन हेतु किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जलस्तर कम होने के उपरान्त फसलहानि का आॅकलन कराकर नियमानुसार अनुदान/राहत का वितरण किया जायेगा। इसी के साथ तहसील रूदौली के बाढ़ से क्षतिग्रस्त 22 मकानो का सर्वे हो गया है। शीघ्र ही उनको अनुमन्य राहत वितरित कर दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button