अन्तर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम


लखनऊ, अन्तर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विभिन्न ब्लाक/ग्राम स्तर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत-उत्तर धोना, कलस्टर-जुग्गौर, फैजाबाद रोड चिनहट लखनऊ के अन्तर्गत बालको/बालिकाओं के मध्य बच्चों के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर जहाँ एक ही मंच पर बाल सरंक्षण अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय लखनऊ, गा्रम प्रधान सदीप सिंह(तिवारी गंज) प्रोफेसर डां0 संध्या भट्ट एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ,

श्रम विभाग सेरागिनी तकनीकी सलाहकार नया सवेरा, वर्तिका शुक्ला महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी, एवं संचालक सहयोगी रूप में रंजना सिंह उपस्थित हुई और बच्चो के अधिकार उनसे संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने एक साथ अपने लिए सहयोगी संरक्षण के रूप में कार्य करने वालो को देखकर खूब सारे प्रश्न पूछे और जवाब पाकर अधिक प्रसन्न हुए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पाण्डेय ने स्पान्सरशिप योजना, फोस्टर केयर प्लान, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के बोरे में विस्तार सेब ताया साथ ही आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबर की ना केवल जानकारी दी अपितु याद भी करा दिया। प्रोफेसर महोदय ने बच्चो से मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा कर बच्चों मे आत्म विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया।

बाल श्रम से सम्बन्धित योजनाओं और कानूनों के बारे मेरा गिनी ने बच्चों से खुल कर बात की, आहावन द न्यू व्यास की संस्थापक सु़श्री रंजन सिंह ने बालिकाओं एवं बालकों से अतिरिक्त समय में कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न कोर्स में पंजी कृत होकर दक्ष होने की अपील की, महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र लखनऊ से वर्तिका शुक्ला ने बच्चो से योजनाओं में अधिकतम लाभ लेने का और अन्य लोगों तक योजनाएं बताने का अनुरोध किया।

खुले सत्र के अन्तर्गत बच्चो ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए, अपने लिए बने कानूनो अधिकारों के बारे में जाना और नोट किया। अन्त में कार्यक्रम में ग्राम प्रधान द्वारा शपथ दिलायी गयी एवं आश्वासन दिया की अनेकों ग्रामों तक इस योजनाओं को पहुचायेंगे। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित पैम्फेलेट एवं स्टीकर वितरित किए गए। अन्य सहयोगी संस्थाओं एक्लिव रिसर्च फाउण्डेशन, ब्रेक थ्रू, लक्ष्य यूथ फाउण्डेशन ने विभिन्न शक्ति संवाद का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button