Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home समाज अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व की दी बधाई

अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व की दी बधाई

327

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर बधाई देते हुए कहा है कि अन्याय और अहंकार की ताकतें हमेशा पराजित होती रही हैं। न्याय और सत्य की जीत होती है।
     श्री यादव ने कहा कि विजयादशमी पर्व का यही संदेश है कि नकारात्मक सोच और सामाजिक सौहार्द को हानि पहुंचाने वाली ताकतों का विरोध हर स्तर पर होना चाहिए। हमें विजयादशमी का पर्व मिलजुलकर मनाना चाहिए। अन्याय, अनीति और उत्पीड़न करने वाले को समाज कभी मान सम्मान नहीं देता है।