बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला अच्छा है वैक्सीन लगवाने वाला….

कोई ट्रक के पीछे जब हमारी गाड़ी होती है, तब कई बार ट्रक के पीछे लिखी रोचक शायरी पढ़ने को मिलती है । किसी ने ‘ट्रकों पर कोरोना शायरी’’ की अनूठी पहल की है और यह कोरोना शायरी भी उसी रोचक और मौजी अंदाज में लिखी हैं । इसमें अनेक भावों के साथ वैक्सीन लगवाने और मास्क का निरंतर उपयोग करने के संदेश हैं।

“मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना,जिंदगी भर साथ दूंगी, वैक्सीन जरूर लगवाना।”

“हंस मत पगली, प्यार हो जाएगा,टीका लगवा ले, कोरोना हार जाएगा।”

“टीका लगवाओगे तो बार-बार मिलेंगे लापरवाही करोगे तो भैंसाकुंड में मिलेंगे।”

“यदि करते रहना है सौंदर्य दर्शन रोज-रोज,तो पहले लगवा लो वैक्सीन के दोनों डोज।”

“मालिक तो महान है, चमचो से परेशान है। कोरोना से बचने का, टीका ही समाधान है।”

“चलती है गाड़ी, उड़ती है धूल वैक्सीन लगवा लो वरना होगी बड़ी भूल।”

“बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला अच्छा है वैक्सीन लगवाने वाला।”


“कोरोना से सावधानी हटी, तो समझो सब्जी-पूड़ी बंटी।”

“टीका नहीं लगवाने से,यमराज बहुत खुश होता है।”

“देखो मगर प्यार से…कोरोना डरता है वैक्सीन की मार से।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button