राजधानी लखनऊ में होगा आप का युवा संवाद -फैसल वारसी

राजधानी लखनऊ में कल होगा “आप” का युवा संवाद कार्यक्रम,प्रदेश भर के युवा साथी करेंगे कार्यक्रम में श‍िरकत, प्रदेश प्रभारी संजय स‍िंह और प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह भी होंगे शामिल।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी की ओर से गुरुवार को राजधानी में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। गांधी भवन में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के युवा जुटेंगे। प्रदेश प्रभारी राज्‍यसभा सांसद संजय स‍िंह और प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंह भी इसमें शामिल होंगे। यह जानकारी यूथ व‍िंंग के प्रदेश अध्‍यक्ष फैसल वारसी ने दी।


फैसल वारसी ने बताया क‍ि युवा संवाद में युवाओं के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। योगी सरकार के पूरे कार्यकाल में युवाओं को नौकरियों के ल‍िए तरसना पड़ा है। रोजगार मांगनेे पर सूबे के युवाओं को लाठियां म‍िली हैं। युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि‍ राज्‍यसभा सांसद संजय स‍िंह बेरोजगारी, श‍िक्षा आदि मुुुुुुुुद्दों पर साथियों के साथ चर्चा करेंगे।

प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत स‍िंंह युवाओं के मुद्दों को रेखांकित कर सूबे के व‍िकास के ल‍िए युवाओं के महत्‍व पर चर्चा करेंगे। युवाओं के ल‍िए पार्टी की रीति नीति पर भी वह अपने व‍िचार पेश करेंगे। यह भी योजना बनाई जाएगी क‍ि क‍िस तरह से युवा शक्ति को संगठित करके प्रदेश को युवा व‍िरोधी भाजपा सरकार से मुक्ति द‍िलानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button