योगी ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया।प्रधानमंत्री उ0प्र0 के पुलिस मुख्यालय में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया, सभी व्यवस्थाओंको निर्धारित समय पर पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश।पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, मण्डलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार एवं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button