योगी सरकार अराजक तत्वों से निपटने को तैयार

मुख्यमंत्री ने जनपद शामली के कैराना में पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।सरकार द्वारा दी जा रही सहायता एवं उनकी आर्थिक गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ भोजन किया।प्रदेश सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध। मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की।प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा।कैराना कस्बे के सभी लोग बेझिझक अपने पूर्वजों की भूमि परनिवास करें, जिससे यहां की विरासत को संरक्षण मिले औरव्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ें।कैराना के पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा,जिससे वे लोग फिर से अपने व्यवसाय व अन्य गतिविधियों को बढ़ा सकें।प्रदेश सरकार द्वारा यहां के पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदानकरने हेतु पुलिस चौकी के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही पहलेही पूर्ण, आज पी0ए0सी0 के भवन का शिलान्यास।वर्तमान सरकार ने इन सभी परिवारों को आश्वस्त किया किकैराना कस्बे में अब आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा,यहां पर तेजी से विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ाया जा रहा,वर्ष 2017 में वर्तमान सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गई,औद्योगिक इकाइयों का पुनर्गठन करने केसाथ-साथ नई इकाइयां भी स्थापित की जा रहीं।औद्योगिक विकास एवं निवेश की सम्भावनाओं के दृष्टिगत बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए।


शामली
/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शामली के कैराना में पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने सरकार द्वारा दी जा रही सहायता एवं उनकी आर्थिक गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि गलत चीजों के खिलाफ सभी को खड़ा होना होगा। सभी लोग मिलकर के ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ लड़ेंगे, तो ऐसे तत्व बेनकाब होंगे। इन तत्वों के साथ सख्ती से कार्यवाही की जा सकेगी। प्रदेश सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ भोजन भी किया। आज किसी को भी डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। यह पुरानी चीजों को भुलाकर आगे बढ़ने का वक्त है। जब हम गलत व्यक्ति से घबराते हैं, तो उसका दुस्साहस बढ़ता है। निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने की मंशा के साथ उतनी तेजी से आगे बढ़ता है। जब उसका प्रतिरोध होता है, तब उसकी हिम्मत नहीं होती है कि वह कुछ कर सके।


कैराना कस्बा कभी देश के प्रमुख औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत एवं उसके प्रमुख घराने का केन्द्र बिन्दु माना जाता था। उन्होंने वर्ष 2017 से पूर्व, राजनीतिक अपराधीकरण के शिकार हुए कुछ पीड़ित परिवारों के साथ संवाद किया।प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा है। अपराध एवं अपराधियों के प्रति कठोरतम कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कस्बे के सभी लोग बेझिझक अपने पूर्वजों की भूमि पर निवास करें, जिससे यहां की विरासत को संरक्षण मिले और व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जिन परिवारों को क्षति पहुंचायी गयी थी, उन पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे लोग फिर से अपने व्यवसाय व अन्य गतिविधियों को बढ़ा सकें।


वर्ष 2017 में वर्तमान सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण किए जाने के बाद अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गई। तब से सभी परिवार अपने को सुरक्षित महसूस करके कैराना वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यहां पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु पुलिस चौकी के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही पहले ही पूर्ण की जा चुकी है। आज यहां पर पी0ए0सी0 के भवन का शिलान्यास किया जाएगा।कैराना से पलायन किए हुए ज्यादातर परिवार वापस आ चुके हैं, उनमें एक विश्वास जगा है। वर्तमान सरकार ने सभी परिवारों को आश्वस्त किया कि कैराना कस्बे में अब आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है। यहां पर तेजी से विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु बाईपास का निर्माण किया गया है। औद्योगिक इकाइयों का पुनर्गठन करने के साथ-साथ नई इकाइयां भी स्थापित की जा रही हैं। औद्योगिक विकास एवं निवेश की सम्भावनाओं के दृष्टिगत बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।इस अवसर पर गन्ना विकास मंत्री श्री सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button