क्या इस बार सपा होगी 400 पार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी। भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है। समाजवादी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है। इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है। यह बात भाजपा को भी पता चल गई है।

मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन पर कहा कि आज बजट नहीं मिल रहा है, डॉक्टरों की कमी है।उसे कौन पूरा करेगा, कोरोना के संकट के समय आक्सीजन नहीं दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जो यूनिवर्सिटी की बात कही थी वह आज लोहिया संस्थान के 9वें तल पर चल रही है,बजट खा लिया गया है।बजट गायब किया जा रहा है,उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव को देखकर उद्घाटन शिलान्यास किया जा रहा है।


अखिलेश यादव ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है। ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ। भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों को धान की कीमत नहीं मिल रही है। किसानों को मजबूरी में धान जलाना पड़ रहा हैं। सरकार ने समय रहते खाद नहीं खरीदा। खाद के लिए किसान की जान चली गयी। डीजल-पेट्रोल रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है। भाजपा सरकार बताए की डीजल-पेट्रोल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है?

अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान परेशान है, किसान परेशान है कि उसे धान की कीमत मिल पाएगी या नहीं।किसान धान जला रहे हैं, भाजपा की सरकार मदद करने के लिए आगे नहीं आ रही है।किसानों की फसल चौपट हो गई है।डीजल पेट्रोल महंगे हुए हैं, भाजपा के बड़े नेताओं के भाषण सुनिए तो लगता है महंगाई है ही नहीं है।जो पहले महंगाई को लेकर रोते थे, पेट्रोल 100 के पार है जो लोग औ दोगुना कर रहे रहे वह महंगाई दोगुना कर दिये हैं।आज लोग जानना चाहते हैं कि इन्वेस्टमेंट जो हुआ वह कहां गया, भाजपा लगातार बेच रही है एयरपोर्ट रेल सब कुछ बेच रही है, भाजपा कपट और दल दल में झूठ का कमल खिलाया है।

डीजल पेट्रोल से जो मुनाफा कमाया जा रहे हैं वह मुनाफा कहां गया है।उपमुख्यमंत्री ने सीएम के भ्रष्टाचार को लेकर चिट्ठी लिखी थी, डिप्टी सीएम ने सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, वह चिठ्ठी सार्वजनिक की जाए आईपीएस ने भी पत्र लिख थे उसकी जांच का क्या हुआ ।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आता देख भाजपा सरकार उद्घाटन करने में जुट गई है। जौनपुर में बन रहे मेडिकल काॅलेज का काम भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में पूरा नहीं होने दिया। गरीबों को कैंसर का इलाज नहीं होने दिया। बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, केजीएमयू, डाॅ0 राममनोहर लोहिया संस्थान का बजट घटा दिया। इस सरकार ने स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से शिक्षा का ढांचा ध्वस्त हो गया। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का आज भी बकाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है। जनता जानती है कि सपा सरकार घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के अलावा घोषणा पत्र के वादों से भी ज्यादा काम करती है। लखनऊ में मेट्रो, आई.टी. सिटी और नोएडा में सैमसंग के प्लान्ट इसके उदाहरण हैं।

सपा में आज त्र्यम्बक पाठक, श्रीकृष्ण सरोज पूर्व IAS, अरविंद सिंह, राज कुमार निषाद पूर्व प्रत्याशी गोरखपुर, हंसराज कोल, रामसुफल सहित कई नेता शामिल हुए हैं,साथ ही बसपा के दिग्गज नेता रहे राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा भी मंच पर रहे और समाजवादी पार्टी में सात नवंबर को अम्बेडकर नगर रैली में शामिल होने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button