क्या होगा फ्री बिजली बिल का वादा

 

आगामी वर्ष 20220 में  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव  है और सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुटे हैं। नए- नए वादे और नारों की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर चुनावी वादों के पोस्टर लगे हैं जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस पोस्टर में सपा की अगली सरकार प्रदेश में बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया गया है। अब तक इस प्रकार का वादा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल करते आ रहे हैं। सपा इस चुनावी वादे के साथ जाती है तो बड़ा सवाल होगा कि आम आदमी पार्टी जो पहली बार बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है वो इसका काट कैसे खोजेगी।लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में फ्री बिजली का वादा किया गया है और तय माना जा रहा है कि इस वादे को पार्टी चुनावों में प्रमुखता से उठाएगी।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता चौपाल के माध्यम से सपा का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने व्यापारी समाज से प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने की अपील की।सपा व्यापार सभा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बाजारों में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की पोल खोलें। 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। दावा किया कि व्यापारी अपने अस्तित्व की खातिर सपा की सरकार बनाने का मन बनाए हैं। महंगाई से लोग परेशान हैं।व्यापारी प्रदेश से पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कोविड-19 बंदी के वक्त का बिजली माफ नहीं किया जा रहा है। सरकार से मांग कि छोटे-मझोले व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रत्येक बाजार में चौपाल लगाने को कहा।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि व्यापारी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। व्यापारी समाज अब अपने अस्तित्व व सुनहरे भविष्य के लिए सपा सरकार बनवाने का मन बना चुका है। भाजपा सरकार में व्यापारी अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। ब्लाक चुनाव में सपाइयों पर किए गए हमले की निंदा की। पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर आक्रोश जताया। व्यापार सभा की मांग है कि लॉकडाउन के वक़्त का बिजली बिल माफ हो और कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले हर छोटे-मझौले-बड़े व्यापारी के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा मिले। जिले के प्रत्येक बाजार में व्यापारी चौपाल आयोजित कर भाजपा की पोल खोलकर व्यापारी समाज को सपा से सीधे जोड़ने का अभियान चलाएगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button