समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव का विश्वकर्मा ब्रिगेड ने किया भव्य स्वागत

प्रमोद शर्मा

रुदौली(अयोध्या)। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन विश्वकर्मा का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय भेलसर चौराहे पर विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला प्रभारी पवन विश्वकर्मा व जिला अध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।अवगत करा दें कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी की संस्तुति पर गोरखपुर निवासी चंदन विश्वकर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।


बुधवार को गोरखपुर जाते समय भेलसर चौराहे पर दोनों पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ बूथ जाकर काम किया जायेग सारी ताकत झोंक दी जाएगी जो भी जिम्मेदारी हाईकमान द्वारा दी गई है उसका सम्पूर्ण निर्वाहन करते हुए 2022 में पूर्ण बहुमत से अखिलेश यादव की सरकार बनाई जाएगी।स्वागत करने वालों मे लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अतुल चौधरी, नगर महासचिव रुदौली प्रदीप यादव, जिला सचिव सुखराम यादव, अबूबकर खान, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिला महासचिव प्रमोद विश्वकर्मा, महामंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, जिला उपमंत्री सुनील विश्वकर्मा, संगठन मंत्री राम मिलन विश्वकर्मा, सहित विश्वकर्मा ब्रिगेड के तमाम पदाधिकारी व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button