ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद-विराजसागर  

टोक्यो ओलंपिक के लिये 85 स्पर्धाओं के लिये 119 सदस्यीय भारतीय दल को शुभकामनाएं । भारतीय ओलंपिक दल राष्ट्र गौरव का प्रतीक। ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद।

अशोक सिंह

लखनऊ।    टोक्यों ओलंपिक में 85 स्पर्धाओं में भाग लेने के लिये गए 119 सदस्यीय भारतीय दल को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने अच्छे प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपिक खेलो में भारतीय दल से अनेक स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व विभिन्न खेल संगठनों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री विराज सागर दास ने कहा भारतीय ओलंपिक दल ओलंपिक के 32 वे संस्करण में अच्छा प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतने का प्रयास करेगा वही उन्होनो कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलो के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधत्व वाला यह खेल मात्र खेल नही बल्कि यह सद्भाव का संदेश देता है, भारतीय दल भी हमारे लिये राष्ट्र गौरव का प्रतीक है, यह प्रतीक हमे सद्भावना का संदेश देता है। उंन्होने कहा कि हर भारतीय अपने ओलंपिक दल से उच्चस्तरीय प्रदर्शन की उम्मीद संजोए है, जिस पर हमारा यह दल  खरा उतरने का प्रयास करेगा और विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर राष्ट्रीय गौरव को चार चांद लगाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button