लोहिया वाहिनी का गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम 19 सितम्बर से

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 19 सितम्बर 2021 से आयोजन शुरू कर रही है।भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी, आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने एवं समाजवादी विचारधारा, कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जन संवाद कार्यक्रम समाजवादी लोहिया वाहिनी कर रही है।
2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिये ‘लोहिया वाहिनी करे संवाद, आएगा फिर से समाजवाद‘ नारे के साथ लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राम करन निर्मल 19 सितम्बर से 27 सितम्बर 2021 तक कानपुर, औरैया, कन्नौज, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में गांव-गांव दलित संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से डाॅ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश ने मुजीबुर्रहमान मधुगढ़ी जनपद हाथरस को जिलाध्यक्ष नामित किया है।अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश ने मदन लाल अहेरिया निवासी नगला अहीर जनपद हाथरस को जिलाध्यक्ष नामित किया है।

समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डाॅ0 मान सिंह यादव प्रदेश के विभिन्न जिलों में बूथवार शिक्षकों की भूमिका-‘संवाद से समाधान की ओर‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।सात चरणों का यह कार्यक्रम प्रथम चरण में 22 सितम्बर 2021 को प्रयागराज से शुरू होकर अंतिम चरण 5 दिसम्बर 2021 को लखनऊ में समाप्त होगा।समाजवादी शिक्षक सभा 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये बूथ स्तर पर शिक्षकों को जोड़कर समाजवादी सरकार बनाने के लिए संवाद कार्यक्रम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button