वैलेंटाइन वीक की रोमैंटिक जोड़ी जानिए क्या है माजरा

वैलेंटाइन वीक में विवेक केसरी और चित्रा लेखा की रोमैंटिक जोड़ी ने बटोरी सुर्खिया,जानिए क्या है पूरा माजरा.

प्यार का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में लोगो में मोहब्बत का खुमार खूब चढ़ रहा है. वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है. ऐसे में प्यार करने वालों के लिए एक बेहद ही रोमैंटिक और अनोखी प्रेम कहानी लेकर आ रहे है विवेक केसरी और चित्रा लेखा.जी हाँ, विवेक केसरी जिन्हे आप अक्सर ही सोशल मीडिया पर बेहतरीन रील्स बनाते हुए देखते है और पसंद करते है, जबकि चित्रा लेखा जो काफी अच्छी गायिका और परफॉर्मर है. इन दोनों के जोड़ी इस वैलेंटाइन खूब प्यार बरसाने आ रही है. उनका नया गाना ‘सीरी बन जाउली’ 10 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा.

गाने का टीज़र फ़िलहाल रिलीज़ किया जा चूका है, जो काफी पसंद किया जा रहा है. टीजर में स्कूल वाली लव स्टोरी देखने को मिल रही है. ऐसे में कहा जा सकता है कि यह लव स्टोरी टीनएजर लव स्टोरी है. इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक केसरी और चित्रालेखा ने लिखा है ”प्यार तो बच्चे ही करते है ,बड़े तो सिर्फ जरुरत पूरी करते है साहब ‘.

आपको यह भी बता दे की विवेक केसरी ने इंस्टाग्राम पर चित्रा लेखा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए यह भी लिखा है ”Finally Mine ” .अब इस जोड़ी के बीच आखिर सिर्फ गाने तक ही प्यार है या इसके आगे भी कुछ है यह तो आने वाला समय ही बताएगा ,लेकिन इस गाने में दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्त्साहित है.अब बात करते है इस गाने के गीत और संगीत की तो कुणाल वर्मा ने इस काम को बखूभी निभाया है जो गाने में देख पाएंगे. आपको यह भी बता दे की यह एक राजस्थानी गाना है जो Meri Tune Rajashtani इस चैनल से रिलीज़ किया जाएगा. रैपर कविरा का खास अंदाज इस गाने में देखने को मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button