जल्द रिलीज होगी ‘वध’

भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्‍म ‘वध’ की डबिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर ।

निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्‍तव भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्‍म ‘वध’ की डबिंग पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही इसके डिजायन और ट्रेलर को भी रिलीज किया जायेगा, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बारे में सोम भूषण श्रीवास्‍तव ने बताया कि फ़िल्म मेकिंग की जर्नी बेहद खूबसूरत रही है। यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। हमने इस पर खूब काम किया है, यह जब रिलीज होगी , तब दर्शकों को खूब मजा आएगा।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘वध’ में अभिनेता विराज भट्ट और रक्षा गुप्‍ता मुख्‍य भूमिका में हैं। यह फिल्म बेहद एडवेंचर ड्रामा है, जो भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ‘वध’ में देवी का श्रृंगार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, जो बेहद भव्‍य होने वाला है। वहीं देवी का असुरों का वध भी देखने को मिलेगा। फिल्‍म में भक्ति के साथ – साथ एक्‍शन का भी समावेश होने वाला है। फिल्‍म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के जिला भदोही में हुई है।

फिल्‍म ‘वध’ का निर्माण शिवम बरनवाल, अभिषेक शुक्ला और हर्ष तिवारी ने किया है। भोजपुरी फ़िल्म ‘वध’ महिला प्रधान फिल्म है जिस में विराज भट्ट और रक्षा गुप्ता पहली बार एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। उनके अलावा फ़िल्म में ग्लोरी मोहन्ता, गौरी शंकर, राखी जायसवाल, ओ पी कश्‍यप, गौरी शंकर, सोनू पांडेय, शौर्य बरनवाल और संजू सोलंकी मुख्य भूमिका में है। संगीत दिया है मधुकर आनंद, डीओपी जहांगीर, प्रचारक संजय भूषण पटियाला और एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button