महिला अपराध प्रदेश बना उत्तर प्रदेश-विकास श्रीवास्तव


लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री योगी ‘‘आधी आबादी’’ का ‘‘ड्रीम डेस्टिनेशन’’ जिसे बता रहे हैं, वह उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा ‘‘महिला अपराध प्रदेश’’ बन चुका हैं। महिला उत्पीड़न भाजपा शासित राज्यों में सबसे बड़े कुशासन के उत्कृष्ट मानक के रूप में उभरा। उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप, आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। महिला उत्पीड़न के मामलों में भारत सरकार में बैठी महिला केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, निर्मला सीतारमण कब मुंह खोलेंगी….?



लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि मातृशक्ति को ‘‘अपने सदन’’ से ‘‘संवैधानिक सदन’’ तक सम्मान, सुरक्षा, सहयोग व पूर्ण अवसर प्रदान करने का ढोंग रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा की मोदी सरकार में अकेले उत्तर प्रदेश में ही आजादी के बाद, सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न और रेप की घटनाएं सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी अपने दूसरे कार्यकाल के बीते 180 दिन को युगांतरकारी और सुशासन के उत्कृष्ट मानक बता रहे हैं। जबकि उनका पूरा कार्यकाल महिला उत्पीड़न के मामले में सभी भाजपा शासित राज्यों में सबसे बड़े कुशासन के उत्कृष्ट मानक के रूप में उभर कर सामने आया है।

विकास श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती के दौरान प्रदेश की महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी के दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके साढ़े 5 साल के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के साढ़े आठ साल के मार्गदर्शन में जिस उत्तर प्रदेश को आप देश की ‘‘आधी आबादी’’ का ‘‘ड्रीम डेस्टिनेशन’’ बता रहे हैं। वह प्रदेश आज आधी आबादी का ‘‘ड्रीम डेस्टिनेशन’’ बनने के बजाय आज देश का सबसे बड़ा ‘‘महिला अपराध प्रदेश’’ बन चुका है। समूचे भारत देश और खासतौर से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न व जघन्य अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। आज यह बहुत बड़ी चिंता का विषय बन चुका है कि भाजपा शासनकाल में वैश्विक स्तर पर भारत देश महिला विरोधी,अपनी घृणित पहचान बनने के रास्ते की तरफ जा रहा है।

योगी सरकार महिलाओं पर अत्याचार और जुल्म करने वाले अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश ने लगातार तीसरी बार देश में पहला स्थान हासिल किया है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराध के 7713 मामलों में सजा दिलाई गई। सजा की ये दर 59.1 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 26.6 प्रतिशत से दोगुने से भी ज्यादा है। अभियोजन विभाग के एडीजी बताते हैं कि मिशन शक्ति के तहत महिला अपराध, पॉक्सो और रेप के मामलों में अदालतों में प्रभावी पैरवी करके दोषियों को सबसे ज्यादा सजा दिलाई गई है। एडीजी ने कहा ये लक्ष्य हासिल करने के पीछे एक बेहतर टीम वर्क है।

कांग्रेस वक्ता ने कहा कि पहले तो गुजरात,बिलकिस बानो रेप कांड में बच्चियों के क़ातिलो, रेप के 11 अपराधियों को गुजरात की भाजपा सरकार ने कानूनी दांव पेंच खेल कर जेल से छुड़वा दिया। इससे बड़ा अनैतिक कार्य नहीं हो सकता, बीजेपी सरकार में। इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ,कार्यकर्ताओं द्वारा अपराधियों को हार पहनाना ,मिठाई खिलाना और पैरो को छू कर स्वागत करते समूचे देशवासियों ने सोशल मीडिया पर देखा। अभी जल्द ही घटी उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दलित लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार हुआ, दरिदों ने उसे नग्न हालत में ही सड़कों पर छोड़ दिया। सोशल मीडिया में लड़की का दर्दनाक वीडियो वायरल है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने सरकार से प्रश्न किया हैं कि समूचे देश भर से आ रही महिला उत्पीड़न के मामलों में भारत सरकार में बैठी महिला केंद्रीय मंत्रीगण स्मृति इरानी, निर्मला सीतारमण कब मुंह खोलेंगी ? श्रीवास्तव ने कहा कि देश भर में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की जघन्य आपराधिक घटनाओं पर भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने आज तक  कभी कुछ भी ट्वीट नहीं किया, न हीं आज तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा महिला अपराध के खिलाफ कुछ बोलें।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसी तमाम घटनाओं को लेकर प्रियंका गांधी अत्यधिक विचलित है। उनका मानना है कि तमाम सपनों को लेकर लड़कियां अपने घरों से बाहर काम करने निकलती हैं, लेकिन उनके खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं सोच सकती हूं कि इस इस तरह अपराध की शिकार लड़कियों के परिवार पर क्या गुजर रही होगी?’’ राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी गांधी ने सरकार से मांग किया है कि नौकरी/काम करने वाली लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी ही होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रावधानों से ही इस  समस्या का हल निकलेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही महिला हिंसा और रेप की घटनाओं पर लगातार प्रदेश सरकार से अपनी चिंता व्यक्त कर चुकी है। इस परिपेक्ष में सरकार को कई बार कड़ा पत्र लिखने के बावजूद देश व प्रदेश में महिला हिंसा और अपराध में कोई गिरावट नहीं आई है। लगातार उत्तर प्रदेश समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। उससे निपटने का ठोस व्यवहारिक रोड मैप तैयार करने के बजाए लगातार लगातार बीजेपी सरकार महिला हिंसा व उत्पीड़न पर पर्दा डालने का काम करती है। बल्कि मामलों को उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं राजनीतिक दलों को ही कठघरे में खड़ा करके जेल भेज देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button