सेवा एवं सहायता के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का खुला कार्यालय

लखनऊ। व्यापारियों की सेवा एवं सहायता के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नरही बाजार का कार्यालय वाजपेई बिल्डिंग, नरही बाजार में खुला कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नरही बाजार के व्यापारी एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश एवं नगर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल , महामंत्री संजय अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी ने बताया इस नवनिर्मित कार्यालय में व्यापारियों की सेवा एवं सहायता के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक की जाएगी तथा कार्यालय में व्यापारियों को जी एस टी रजिस्ट्रेशन, उद्यम रजिस्ट्रेशन ,FSSAI विभाग का लाइसेंस, श्रम विभाग में पंजीयन कराने में एक अक्टूबर से निशुल्क सहयोग करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा किसी भी संगठन को गति पूर्वक चलाने के लिए कार्यालय, कार्यकर्ता, कोष एवं कार्यक्रम की आवश्यकता होती है उन्होंने नरही बाजार के पदाधिकारियो को नवीन कार्यालय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा व्यापारियों को हर प्रकार से सक्षम बनाना आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य है तथा व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं को हर प्रकार से हल कराना संगठन की प्राथमिकता एवं कार्यशाली है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ की सभी प्रमुख बाजारों में व्यापारियों की सहायता के लिए कार्यालय खोलेगा ताकि व्यापारी और अधिक संगठित हो सके तथा उनकी समस्याओं का समाधान सम्मान पूर्वक हो सके।

उन्होंने कहा व्यापारी यदि संगठित रहे तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नरही बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों एवं पदाधिकारियो को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पदाधिकारियो में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही बाजार के चेयरमैन प्रकाश मोहन भार्गव, अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह , वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी ,उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ,अजीत भार्गव, सुनील कुमार पाल, संदीप गुप्ता ,अजय कुमार अग्रवाल ,दिनेश कुमार अग्रवाल ,अतुल कुमार जायसवाल ,रमेश गुप्ता, संजय साहू ,धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज बेलानी, अली अहमद ,महेश जैसवाल, मोहम्मद शरीफ ,अतुल जायसवाल ,सनी ,नीरज बेलानी, दिनेश सोनकर ,विकास गुप्ता, मोहम्मद नाजिम ,मोहम्मद इमरान, अतुल कुमार अग्रवाल शामिल रहे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर, सिंह ,महामंत्री आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा ,ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं नगर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button