अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या/भेलसर – पटरंगा थाना क्षेत्र के जखौली गांव के निकट रेलवे ट्रेक पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या रेल प्रखंड पर पटरंगा रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर ग्राम जखौली के रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पटरंगा पुलिस को दी।सूचना मिलते पटरंगा थाना के उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी,सुधीर सिंह,सुधाकर यादव,हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर इधर उधर पड़े छत विछत शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।वहीं पुलिस ने मृतक युवक की पहचान का काफ़ी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button