केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैंको द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंको द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया।

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज। नगर के एक मैरेज हाल में अग्रणी बैंक के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय मेगा लोन मेला के तीसरे दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंको द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवम अन्य छोटे उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ लेकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर होकर आर्थिक प्रगति कर रही हैं। हमारे जनपद की महिला समूह ने एक उत्पाद महाराज के नाम से निकाला है।जहा कई हाथो को काम मिला है।

नारी स्वयंसहायता फाउंडेशन के तहत महिलाओं को स्वयंसहायता समूह के माध्यम से जोड़ने की पहल आरंभ की गई है। इसके माध्यम से समाजिक जन जागरण जैसे नशामुक्ति, बाल विवाह रोकने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्य किए जाने है। इसके तहत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराना और रोजागर के लिए लघु उद्योग के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सहायता पहुंचाया जाएगी। इस योजना से लाभ लेकर महिलाएं जहां आत्मनिर्भर होंगी। वहीं उनकी आर्थिक रूप से भी समृद्धि आएगी।

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है। इसलिए एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा लोन उनलब्ध कराना उद्देश्य है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल के अलावा तमाम बैंको के अधिकारी, प्रबंधक एवम् बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाए मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button