अज्ञात ट्रक व एम्बुलेंस की भिड़त, एक की मौत, पांच घायल

अयोध्या/मवई – पटरंगा थाना अंतर्गत हाइवे चौकी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबहबोलेरो एम्बुलेंस पीछे से खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एम्बुलेंस में सवार एक महिला सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मवई भेजवाया।जंहा डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। एक की मौत इलाज के दौरान हो गई जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर पुलिस चौकी के निकट तेज रफ्तार एम्बुलेंस संख्या एमपी 35 डीए 0341 ने खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।एम्बुलेंस में सवार 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, कांस्टेबल सुशील पाल, संदीप पाल, मोनीष अली ने घायल मोहम्मद मुबारक अंसारी पुत्र फदूली अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज पुत्र मोहम्मद अंसारी, शमशाद पुत्र नजीर अंसारी, नूरजहां पत्नी मोहम्मद कौसर निवासीगण लल्लीहाई जिला कटिहार बिहार व चालक महराज खान पुत्र शराफत खान निवासी टी जुग्गी नम्बर 103 प्रयोग विहार,हरि नगर साऊथ वेस्ट दिल्ली, अरविंद कुमार मिश्रा पुत्र पतिराम 26 वर्ष निवासी ओरिया गांव बक्कल एमपी जिला कटनी मध्यप्रदेश को सीएचसी मवई में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने चालक महाराज खान की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।जंहा इलाज के दौरान मौत हो गई।चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button