कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ भाजपा झंडे से भावभीनी श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का बीते शनिवार निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे. कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पहले उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।अब पार्टी के झंडे में लपेट कर उनका पार्थिव शरीर बीजेपी दफ्तर लाया गया है। इससे पहले पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और कल्याण सिंह के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद थे।

राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके अंतिम दर्शन करने के लिए दिल्ली से लखनऊ आए और फिर वापस लौट गए।अलग-अलग दलों के नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्घांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से पहले भाजपा कार्यालय ले जाया गया और फिर विधान भवन में रखा गया जहां पर एक के बाद एक राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।

भाजपा कार्यालय में ही कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ ही भाजपा के झंडे से भी लपेटा गया। दरअसल, उनकी इच्छा थी कि निधन के बाद उनके शरीर को भाजपा के झंडे से लपेटा जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनकी अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए कार्य पूरा किया।भाजपा कार्यालय पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए आए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनके जाने से जो शून्य उभरा है उसे भर पाना लगभग असंभव है।कल्याण की पार्थिव देह अलीगढ़ स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरौरा, बुलंदशहर में गंगा तट पर होगा।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में अंतिम संस्कार होगा। शव दाह स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। कमीश्नर, डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया है।बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सोमवार को होगी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार दोपहर बाद नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा। शनिवार शाम को उनका लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया था। रविवार को लखनऊ में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर किया गया। बेटे राजवीर ने मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रदांजलि दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button