पद्मश्री से सम्मानित डॉ0 एस0एन0 सुब्बाराव के श्रद्धांजलि सभा

शुचि विश्वास श्रीवास्तव

लखनऊ। आज 28 अक्टूबर 2021 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ में पद्मश्री से सम्मानित डॉ0 एस0एन0 सुब्बाराव के श्रद्धांजलि सभा का आयेजन कांग्रेस सेवादल द्वारा किया गया। 93 वर्षीय डॉ0 सुब्बाराव का निधन कल दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को जयपुर में हो गया था।स्व0 सुब्बाराव जी देश सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक, लेखक सर्वोदयी सोच के अग्रणी महामानव, भारत की समस्त भाषाओं के ज्ञाता के साथ-साथ विश्व के कई भाषाओं का ज्ञान, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन 1942 में सक्रिय भागीदारी कर जेल जाने वाले श्रद्धेय सुब्बाराव जी पूरे जीवन पर्यन्त हाफ पैंट और आफ शर्ट पहनने वाले गांधीवादी विचारधारा के मजबूत स्तम्भ रहें हैं।

समूचा राष्ट्र सुब्बाराव जी के देश के लिए किए गये कार्यो के प्रति कृत्ज्ञता व्यक्त करता है। गांधी मूल्यों तथा विनोवा जी के सर्वोदयी सोच के विचारों पर चलते हुए मुरैना और धौलपुर में लगभग 500 से ज्यादा डकैतों का आत्म सर्म्पण कराया। सुब्बाराव जी की कांग्रेस सेवा दल में बहुत ही सक्रिय भागीदारी रही, स्व. इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी जी तक उन्हें बेहद सम्मान देते थे। ऐसे महामानव का जाना राष्ट्र एवं समाज की अपूर्णीय क्षति है।


श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक सतीश अजमानी जी ने किया। इस अवसर पर तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय सुब्बाराव जी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गार्ड ऑफ आनर दिया। जिसमें पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला,अनीश अंसारी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष (मध्यजोन) राजेश सिंह काली, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रवक्ता रफत फातिमा, सेवादल के सुशील तिवारी सोनू पंडित, राकेश तिवारी, गिरजाशंकर अवस्थी,अजय सिंह अज्जू, विजय बहादुर सिंह, राकेश तिवारी,वीरेन्द्र यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन वृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button