योग संदेश के साथ सड़कों पर उतरे व्यापारी

योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापारियों ने योग जागरुकता वाहन रैली निकाली। रैली को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान व्यापारियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वावधान में राजधानी के एल डी. ए. आशियाना क्षेत्र में प्रातः 6 बजे योगाभ्यासियों द्वारा “योग जागरुकता वाहन रैली “निकाली गई। योग जागरूकता वाहन रैली को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता द्वारा झण्डी दिखा कर शुरू किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. संदीप सिंह गौर, समिति के उपाध्यक्ष एवं गीता चैरिटी ट्रस्ट फाउंडेशन के सचिव एवं योगाचार्य सुनील मौर्य, क्षेत्रीय पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

योग जागरुकता वाहन रैली आशियाना के जोनल पार्क से शुरू होकर एलडीए आशियाना के सभी क्षेत्रो मोहल्लों, बाज़ारो एवं पार्को से होते हुए अपने उद्गम स्थान पर संपन्न हुई। “योग जागरूकता वाहन रैली” में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों आदि ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया तथा महिलाओं द्वारा योग गीत के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग गीतों के माध्यम से जीवन में योग अपनाने हेतु सबको जागरुक किया गया।

Read Also: भारतीय आदर्श योग संस्थान ने सिखाए योगाभ्यास, मधु पांडेय ने दी लाइव प्रस्तुति

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष डा.संदीप सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना क्षेत्र में मल्टी एक्टिविटी सेंटर में योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें लगभग 2000 योगाभ्यासी एक साथ योग करेंगे तथा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता विशिष्ठ अतिथि के रूप में योगाभ्यासियो के साथ योग करेंगे।

“योग जागरूकता वाहन रैली” निकाले जाने के अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी निधि है इस निधि को बढ़ाने के लिए सभी को लगातार योग करते रहना चाहिए उन्होंने कहा पैसा और पावर सब बेकार है यदि आपका स्वास्थ्य उत्तम नहीं है। उन्होंने कहा योग के माध्यम से शरीर के प्रत्येक अंगो को स्वस्थ रखा जा सकता है। ईश्वर ने शरीर में प्राकृतिक अस्पताल की व्यवस्था की हुई है, योग ,संयमित खानपान एवं दिनचर्या से सभी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

योग जागरूकता वाहन रैली में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह गौर, समिति के उपाध्यक्ष एवं गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाउंडेशन के सचिव सुनील मौर्य , कोषाध्यक्ष रितेश खरबंदा, सलाहकार योगेंद्र सिंह चंदेल ,मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ,गीता चैरिटेबल ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष बेबी मोर्य,प्रचार सचिव भानु प्रताप सिंह, राजकुमार शुक्ला ओ.पी. श्रीवास्तव ,आर. के. गुप्ता, एम. पी. भास्कर ,के.पी. गुप्ता, नरेश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर संजय मिश्रा, राजा राम शर्मा ,संरक्षक लीलाधर, योगाचार्य लक्ष्मी दत्त चौबे, हंसा चौबे ,राकेश श्रीवास्तव, डॉक्टर अनार सिंह , प्रिया श्रीवास्तव ,रमन श्रीवास्तव, प्रेम कुमार ,जेपी सिंह, सोमनाथ चटर्जी, सरोज भगत, मोनिका गुप्ता, संतरा गिरी, ज्ञान सागर गिरी ,सुरेंद्र मौर्य, रणजीत मौर्य ,दीपा द्विवेदी, लल्लन मौर्य ,कुसुम वर्मा, रंजनी पांडे, साहिब अंसारी, रामचंद्र, विनोद मौर्य , रंजीत मोर्य, दीपा द्विवेदी, लल्लन मौर्य ,रामचंद्र अन्य बहुत सारे क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button