सी.एम.एस. के 84 छात्रों को भारत सरकार द्वारा तीन करोड़ छत्तीस लाख रूपये की स्कॉलरशिप


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 84 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तीन करोड़ छत्तीस लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2021 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रों को इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 84 छात्रों को कुल तीन करोड़ छत्तीस लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी।

स्कॉलरशिप हेतु चयनित सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों में आविशी जैन, सृजन अग्निहोत्री, अली कौशर कामरान, अनन्या सक्सेना, अनिमेश श्रीवास्तव, अनुष्का कैथवास, स्तुति उपाध्याय, सानिया जेहरा रिजवी, भव्य अंबरदार, शैलेश अग्रवाल, आर्यन अधिकारी, हर्ष जोशी, विवेक मोहन, आरोही अग्रवाल, अस्मिता स्वप्निल, शान्तनु राय, संस्कृति गौतम, शिंजनी कक्कड़, श्रीप्रिया तिवारी, संकल्प द्विवेदी, अथर्व शर्मा, राधिका गुप्ता, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, यशराज गुप्ता, प्रकृति टंडन, अनुकृति दत्ता, आशुतोष पाण्डेय, कुशाग्र कुमार, देवेश अग्रवाल, मोहम्मद ताहा खान, शिवम सक्सेना, मृत्युंजय पाण्डेय, ओम मेहरोत्रा, साद फुरकान, यशफीन सहरन, लव शंकर,कुश शंकर, श्रेयस कुमार अग्रवाल, प्रभव खेड़ा, पलक शर्मा, ध्रुव ढींगरा, सार्थक श्रीवास्तव, आर्यन सिन्हा, विनायक गुप्ता, अंजली शर्मा, अवन्तिका अवस्थी, अंशुमाली सूरी, पांखुरी अस्थाना, सूर्यांश कुशवाहा, अनिकेत कनौजिया, वैशाली अग्रवाल, यशवर्धन साहू, अमय सिंह, हर्षिका श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, आयुष रॉय, वैभव तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, प्रियांशी गर्ग, साक्षी चौधरी, प्रसून पटेल, साद मोहम्मद अकबर, अभिज्ञान शर्मा, दीपांशु गुप्ता, यश प्रताप सिंह, जूही बाजपेयी, वैभव अवस्थी, यागिनी गुप्ता, अक्षत शर्मा, अनुष्का शुक्ला, दिव्यांश वर्मा, अनविक्षा सोनी, मोहम्मद शारिब अहमद, शुभ वत्सला सिंह, अश्विनी कुमार, पलक मिश्रा, विनायक शुक्ला, रिशिका शुक्ला, श्याम अग्रवाल, शुभि कपूर, कुशाग्र शंकर सक्सेना, अपुल रंजन एवं पार्थ द्विवेदी शामिल हैं।


सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button