Wednesday, April 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति मूर्तियां तोड़ने वाले अब छतरी लगाने का ढोंग कर रहे-अखिलेश यादव

मूर्तियां तोड़ने वाले अब छतरी लगाने का ढोंग कर रहे-अखिलेश यादव

35
मूर्तियां तोड़ने वाले अब छतरी लगाने का ढोंग कर रहे-अखिलेश यादव
मूर्तियां तोड़ने वाले अब छतरी लगाने का ढोंग कर रहे-अखिलेश यादव

 अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग पहले बाबा साहब की मूर्तियों का अपमान करते थे, वही अब उनके ऊपर छतरी लगाने का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावटी राजनीति कर रही है और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। अखिलेश यादव ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि लोग असलियत को पहचानें और ऐसे छलावे से दूर रहें।

  सपा मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लम्बे समय के संघर्श के बाद जब देश को आजादी मिली तो सबसे बड़ा काम संविधान का निर्माण करना था। उस सबसे कठिन और महान कार्य को बाबा साहब ने पूरा किया। बाबा साहब ने देश को संविधान दिया। संविधान ने गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, दलितो को अधिकार, न्याय और आरक्षण दिया। संविधान हम सबके लिए संजीवनी है। हमारी सबकी रक्षा करता है। संविधान पर बहुत हमले हो रहे हैं। भाजपा बाबा साहब का संविधान नहीं मानती है। संविधान पर भरोसा नहीं करती है। उसे बदलने की बात करती है। बाबा साहब के बनाएं संविधान की रक्षा करना हम समाजवादियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे और अधिकार सुरक्षित रहेंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़ने और अपमानित करने वाले अब छतरी लगवाने का ठोंग कर रहे हैं। भाजपा से सावधान रहना है। ऐसी ताकतों को हटाकर पीडीए बाबा साहब के सपने को पूरा करेगा। शोषणकारी ताकतों के खिलाफ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराकर संविधान बचाने का काम किया। चुनाव में हारकर संविधान विरोधी ताकतें अण्डरग्राउण्ड हो गयी हैं। इन पर कभी भरोसा नहीं करना है। अगर इन्हें ताकत मिल गयी तो ये बाबा साहब के संविधान को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। इन संविधान विरोधी ताकतों को 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हराकर सरकार से हटाना है। प्रदेश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है।
   

समाजवादी पार्टी के लिए बाबा साहब का संविधान ही सब कुछ है। संविधान समाजवादी पार्टी का आधार है। हमारा नारा जय संविधान, जय किसान, जय जवान है। पार्टी के नेताओं को अच्छे व्यवहार, भाषा, सादगी और अनुशासन के साथ रहकर जनता के हितों की लड़ाई लड़नी है। भाजपा सबके अधिकार छीनने में लगी है। भाजपा के अण्डरग्राउण्ड संगी-साथी पीडीए के विरुद्ध साजिश और षडयंत्र कर रहे हैं। भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, जयप्रकाश नारायण और सामाजिक न्याय के महापुरूषों को नहीं मानती है। बाबा साहब, डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों, सिद्धांतों और नेताजी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के संघर्ष एवं आंदोलन को आगे बढ़ाने और देश समाज को बनाने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र नहीं एक तंत्र से चलती है। आज लड़ाई लोकतंत्र और एकतंत्र के बीच है। महिला आरक्षण को लेकर संवाद होना चाहिए। महिलाओं का आरक्षण समानुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर होना चाहिए। बिना नई जनगणना हुए महिला आरक्षण कैसे होगा?


    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल में भ्रष्टाचार और बजट की लूट के अलावा कुछ नहीं किया हैं ये विकास का झूठा दावा करते है। प्रदेश का विकास समाजवादी सरकार में हुआ है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा बड़े उद्योगपतियों के साथ है। उन्हीं के मुनाफे के लिए काम करती है। जो अमेरिका, ईरान का साथ कर रहा है वही प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री भारतीयों के साथ कर रहें हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, मिठााई लाल भारती समेत संत महात्मा भंते बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता और डॉक्टर तथा समाज के अन्य वर्गो के लोग मौजूद रहे।