जल जीवन मिशन में हज़ारों करोड़ का महाघोटाला हुआ-संजय सिंह

घोटाले की शिकायत पर जलशक्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव समेत तीन को लोकायुक्त की नोटिस,9 नवंबर को देना होगा जवाब।जल जीवन मिशन में हज़ारों करोड़ का महाघोटाला हुआ।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर लोकायुक्त से की गई शिकायत पर जारी हुआ नोटिस, अध्यक्ष राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव जलशक्ति विभाग व एमडी जल निगम को लोकायुक्त ने नोटिस जारी करते हुए 9 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं ।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार करके बिना एस्टीमेट टेंडर देने कार्यों की टीपीआई कराने में मनमानी दर तय करने और बिना रजिस्ट्रेशन के बने राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन से 1 लाख 20 हज़ार करोड़ की पेयजल योजना का काम कराये जाने को लेकर हजेारों करोड़ के घोटाले करने का आरोप लगाया गया है।


इससे पहले आम आदमी पार्टी के अमित चोपड़ा ने भी जल जीवन मिशन में घोटाले की शिकायत लोकायुक्त से शिकायत की थी. जिस पर लोकायुक्त की जाँच चल रही है। आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि वो लगातार कहते रहे हैं कि जल जीवन मिशन में एनआरएचएम से भी बड़ा महाघोटाला हुआ है, जाँच होगी तो इसमें शामिल सभी लोगों को जेल जाना ही पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button