वाहन टैगिंग व गेटपास की समय सीमा को वापस लिया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाधान कराने का दिया आश्वासन।
राकेश यादव
लखनऊ। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के जटिल जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था व गेट पास की बहुत ही कम समय सीमा आदि के आदेश से प्रभावित प्रदेश के 73 हजार कृषि उत्पाद के थोक व्यापारी व उद्यमी , 25 लाख से अधिक गल्ला , किराना व कृषि उत्पाद के फुटकर कारोबारियों के साथ मंडियों से जुड़े करोड़ों किसान भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे , वाहन टैगिंग व गेटपास की समय सीमा की व्यवस्था को वापस लिया जाए। यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से कहीं व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा मंडियों में जियो ऐप द्वारा वाहन टैगिंग की समानांतर ऑनलाइन व्यवस्था, गेट पास में समय-सीमा संबंधी नियम, प्रोपराइटरशिप फर्मों को पार्टनरशिप में परिवर्तित करने के जटिल नियमों को वापस लेने और नए लाइसेंस प्रक्रिया में सरलीकरण आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश के कई जिलों से आए व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से विस्तृत वार्ता की और उन्हें सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूरे मामले को सुनकर उसका अध्ययन कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।



