पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज पूर्वमंत्री एवं विधायक इन्द्रजीत सरोज तथा जिलाध्यक्ष रायबरेली इं0 वीरेन्द्र यादव ने ऊंचाहार क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीडीए परिवार के प्रति दबंगों के अन्याय का हाल बताया। समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद भी दी। सीमा देवी पत्नी राजू पासी निवासी ग्राम उड़वा थाना जगतपुर विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार की चार विस्वा जमीन पर ग्राम प्रधान रमेश मिश्र द्वारा बार-बार बेदखल कर दे रहा था बहुत भागदौड़ करने के उपरान्त उपजिलाधिकारी द्वारा आदेश कर राजू पासी को कब्जा करवाया परन्तु थोड़े ही दिन बाद ग्राम प्रधान रमेश मिश्र अपने निजी टैªक्टर से जोत कर बेदखल कर दिया। जब राजू की पत्नी सीमा पासी ग्राम प्रधान रमेश मिश्र के पास मदद की गुहार लगाने गयी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की एफआईआर थाना जगतपुर ने नहीं लिखा। न्यायालय के आदेश पर रमेश मिश्र के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ परन्तु पुलिस विवेचना में मुकदमा समाप्त करना चाह रही थी।
इसी बीच 6 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रधान रमेश मिश्र व उसके बेटों एवं भतीजों ने मिलकर सीमा पासी को गांव में बाल खींचकर बुरी तरह से मारा पीटा। बचाव करने आये उसके पति राजू को भी मारा पीटा। सीमा देवी इलाज के लिए चार दिन जिला चिकित्सालय रायबरेली में भर्ती रही। इसी बीच गांव की ही निवासिनी रिद्धिमा सिंह पत्नी सरदार मोहित सिंह जी पीड़िता की मदद कर रही थी उन्हें भी दूसरे दिन बच्ची को स्कूल ले जाते समय दौड़ाकर उनकी कार को तोड़ दिया। जब रिद्धिमा सिंह अपनी जान बचाकर थाना जगतपुर पहुंची तब भी रमेश मिश्र एवं उसके बेटों द्वारा थाने के अन्दर थानाध्यक्ष के सामने मारा पीटा गया जो थाने के सीसीटीवी में मौजूद है। परन्तु जगतपुर थाने की पुलिस दोनों ही परिवारों के अन्याय को मामूली धाराओं में पंजीकृत कर मुल्जिमों को खुला संरक्षण दे रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान रमेश मिश्र को क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री मनोज पाण्डेय का वरदहस्त है और उनका अति करीबी है।



