विपक्ष को परिवार की चिन्ता-स्वतंत्र देव

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘, मुकेश राजपूत, प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह राजपूत, संदीप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, विधायक विपिन वर्मा डेविड, विमलेश वर्मा, पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी आदि ने भी सम्बोधित किया। 


सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन की कडी में मंगलवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा ने सम्बोधित किया। सम्मेलन को पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कान्ताकर्दम, प्रदेश सरकार के मंत्री जीएस धर्मेश, सांसद अरूण सागर, पार्टी के प्रदेश मंत्री डीपी भारतीय, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कनौजिया, विधायक राजीव तरारा जाटव, देवेन्द्र निम, पूरन प्रकाश, ओम कुमार, करतार सिंह भारतीय, शी लाल गौतम आदि ने भी सम्बोधित किया। 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान तथा विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी विपक्षी दल न अनुसूचित वर्ग की चिन्ता करते है, न पिछडो़ की चिन्ता करते हैं और न इन्हें रत्ती भर प्रदेशवासियों की चिन्ता है। इन्हें सिर्फ अपने निजी स्वार्थ की चिन्ता है, अपने परिवार की चिन्ता है। इन्हें अगर सत्ता मिल जाये तो ये आंतकवादियों को भी आमंत्रित करने से नही हिचकिचायेगें। उन्होंने कहा कि कल तक जो राम को कोसते थे, वहीं आप वाले हनुमान जी के चरणों में बैठने आए हैं। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को दिल्ली से खदेड़ने वाले अब यूपी वालों की चिन्ता करने आए हैं। यह राजनीतिक बेशर्मी की पराकाष्ठा है। 


उन्होंने कहा कि राजनीति की परम्पराएं होती है। जब एक महान नेता रामभक्त, पिछडों के मसीहा और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने देह त्याग कर स्वर्गारोहण के लिए प्रयाण किया, ऐसे समय में दलगत राजनीति से इतर शोक संवेदना व्यक्त करने की लोक मर्यादा का पालन होना चाहिए था, लेकिन एक राजनीतिक दल के मुखिया शोक संवेदना तक व्यक्त करने नहीं आए। यह लोक मर्यादा तथा राजनैतिक परम्पराओं के लिए शर्मनाक है। यह किसी समाज या किसी व्यक्ति का अनादर नहीं है बल्कि प्रत्येक रामभक्त का अनादर है।   


श्री सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो राम मंदिर के अस्तित्व को नकारते हैं, राम सेतु को नकाराते है, रामभक्तों पर गोलियां चलवाते है और शंकराचार्य की गिरफ्तारी करवाते है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर राम का अपमान नहीं हो सकता और यदि राम का अपमान होगा तो देश और समाज का अपमान होगा। सपा सरकार में नाम बदलकर व कलावा पहनकर प्रदेश की बेटियों के साथ छलावा करने वालों को खुली छूट थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सरेआम बेटियों के साथ बदतमीजी होती थी और कानून मूकदर्शक बना रहता था। माफियाओं की शोभा यात्रा निकलती थी, लेकिन आज योगी जी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार में माफिया एक-एक सांस लेने के लिए तरस रहे है। वहीं किसी की मजाल नहीं जो प्रदेश की किसी बेटी आंख उठाकर भी देख ले। 


उन्होंने कहा कि गरीब घर में पैदा हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबी को देखा है व गरीबी की पीड़ा को समझते है। इसलिए सरकार की सारी योजनाएं व निर्णय गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत माता को विश्व सिंहासन पर सुशोभित करना ही भाजपा का लक्ष्य है और मां भारती तभी विश्व सिंहासन पर प्रतिष्ठापित होगीं जब उनकी प्रत्येक संतान आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ होगी और इसके लिए मोदी सरकार व योगी सरकार सभी आवास, बिजली, किसान सम्मान निधि, हर घर नल, सबको दवाई व सबकी पढ़ाई की व्यवस्था कर रही है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पूरे विश्व में भारत माता की जय जयकार से पूर्ण होगी। मां भारती के जयगान के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तथा भाजपा की सरकारें निरन्तर कर्मपथ पर बढ़ रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button