उत्तर प्रदेश में लूट,हत्या, बलात्कार की बाढ़-लल्लू

 कांग्रेस पदाधिकारियों के झांसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित किया प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रशिक्षण शिविर से पदाधिकारियों में होगा नव ऊर्जा का संचार। उत्तर प्रदेश में लूट,हत्या, बलात्कार की बाढ़,आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न कर रही भाजपा की योगी सरकार। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व, मार्गदर्शन में कांग्रेस उत्तर प्रदेश को देगी शानदार विकल्प।
कांग्रेसजन जनता की आवाज बनकर भाजपा की क्रूर सरकार को हटाकर समाप्त करेंगे जंगलराज।

कृष्णकान्त पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झांसी में आयोजित पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह देश व प्रदेश में भय का वातावरण सरकार द्वारा निर्मित कर जहर बोने का काम कर रही है और कोरोनाकाल के समय भी पेट्रोल, डीजल व आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम निरंतर सरकार द्वारा बढाये जा रहे है, जिससे आम जनमानस की कमर टूट गई है और लगातार मंहगाई आसमान छूती जा रही है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में इस जनविरोधी क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस करेगी।प्रशिक्षण शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,प्रदेश कांग्रेस महासचिव राहुल राय, राहुल विसरिया, पुष्पेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव, मनीराम कुशवाहा,अभिमन्यु सिंह, आबिद खान,अखिलेश शुक्ल, मनोज पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थे,जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी ने शिविर की अध्यक्षता की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button